सहसवान। नगर के मोहल्ला काजी में शिफा मेडीकल सेंटर पर गंगाशील अस्पताल बरेली की ओर से आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 400 से अधिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और 25 मोतियाबिंद रोगियों को चिह्ति कर ऑपरेशन के लिए बरेली ले जाया गया।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ. शाह मुहम्मद फैसल, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. शशांक गंगवार, डॉ. ताहिर हुसैन व डॉ. शालिनी माहेश्वरी मौजूद रहे। इस नि:शुल्क शिविर में गंगाशील अस्पताल बरेली से आए सभी चिकित्सकों का डॉ. मुजीबुर्रहमान ने आभार जताया।