फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान तो चला, पर नहीं भरे जा सके गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर। मुख्यमंत्री का सड़कों को गड्डा मुक्त कराने का फरमान क्षेत्र में नजर नहीं आ रहा है। आसफपुर-बिसौली, बिलारी, चंदौसी और शाहबाद मार्ग जर्जर हालत में है। यहां अब तक लोक निर्माण विभाग ने टूटे मार्गों को सही कराने की कोई पहल नहीं की है। क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक से इन सड़कों को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालते ही लोक निर्माण विभाग को 15 जून तक प्रदेश भर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसका असर इस क्षेत्र में कहीं भी नजर नहीं आया। शासन के आदेशों को पलीता लगा रहे लोक निर्माण विभाग ने इस इलाके में एक भी सड़क पर गड्ढा भरने का काम नहीं किया। इसके रहते ब्लॉक मुख्यालय से गुजरने वाले आसफपुर-बिसौली, शाहबाद, बिलारी तथा चंदौसी मार्ग टूटे पड़े हैं। बिसौली मार्ग पर मोहकमपुर से लेकर स्थानीय रेलवे स्टेशन तक सड़क पर वर्षों पुराने गहरे गड्ढे हैं। ब्लॉक मुख्यालय से सीएचसी को जाने वाली सड़क बदहाल स्थिति में है। यहां से मरीज को लेकर एंबुलेंस को निकालना मुश्किल होती है। यहीं हाल आसफपुर- मुंडिया धुरेकी की मार्ग का है। बिलारी मार्ग पर ग्राम राजटिकोली तथा अल्लाहपुर चौराहे का भी यही हाल है। इन पर मरम्मत का कार्य न होने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन इन जर्जर मार्गों पर दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। इस क्षेत्र के लोगों ने विधायक से जर्जर मार्गों को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें