फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेंट की फैक्टरी के लिए आए 20 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। पेंट फैक्टरी के लिए मशीनें खरीदने के नाम पर 20 लाख रुपये गबन करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एनआरएलएम कर्मचारियों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना बिनावर क्षेत्र के गांव घटपुरी निवासी ज्योति सिंह ने न्यायालय में शिकायती पत्र देते हुए कहा था कि वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चलने वाले पार्वती समूह घटपुरी में कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं। समूह की ओर से गांव रफियाबाद में प्राकृतिक पेंट बनाने की फैक्टरी का संचालन किया जाता है।
सरकार ने पेंट फैक्टरी के लिए 20 लाख रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा घटपुरी में स्वीकृत किए थे। समूह की अध्यक्ष रूबी सिंह, विजेंद्र शुक्ला डीसी, राहुल कुमार बीएमएम, मोहम्मद आवेश सिद्दीकी, डीएमएम ने पेंट फैक्टरी में मशीनें लगाने के नाम पर फर्जी बिल लगाकर सभी रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि राहुल कुमार ने उससे तीन लाख रुपये फैक्टरी में कच्चा माल लाने के लिए लिए, जो वापस नहीं किए। पीड़िता लगातार पैसे मांगती रही, लेकिन राहुल कुमार ने पैसे नहीं लौटाए। इसके बाद उसने मामले की शिकायत डीएम और मुख्य विकास अधिकारी से भी की। आरोप है कि इसके बाद राहुल कुमार ने उसे समूह से निकाल दिया। उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की।
पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में उसने न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई। न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत के आधार पर थाना पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रभारी डीसी एनआरएलएम सत्येंद्र सिंह का कहना है कि यह मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें