फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस लाइन में बनेगा 12 मंजिला ट्रांजिट हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस लाइन परिसर में एक ओर 12 मंजिला ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना को लेकर पुलिस विभाग की ओर से जमीन का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में 12 मंजिला एक ट्रांजिट हॉस्टल बना हुआ है। इसके बावजूद यहां पर एक और ट्रांजिट हॉस्टल की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसको लेकर पुलिस विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार, ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण करीब 15.39 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।
इसके लिए शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में सात करोड़ 69 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। बजट जारी होने के बाद विभाग ने निर्माण कार्य की आगे की तैयारियां तेज कर दी हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस लाइन में बनने वाला यह ट्रांजिट हॉस्टल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन

इसमें पुलिस कर्मियों के अस्थायी ठहरने के लिए पर्याप्त कमरे और जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिले में तैनात होने वाले नए पुलिस कर्मियों या अन्य जनपदों से ड्यूटी पर आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अक्सर ठहरने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ट्रांजिट हॉस्टल बनने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
वर्तमान में कई पुलिस कर्मियों को आवास की कमी के कारण निजी व्यवस्था करनी पड़ती है, जिससे उन्हें आर्थिक और अन्य परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। ट्रांजिट हॉस्टल बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें