फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मक्का लदी ट्रॉली की टक्कर से लोडर सवार 12 किसान घायल

विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से क्षतिग्रस्त लोडर  वाहन। संवाद
विज्ञापन
उझानी। बरेली मंडी में सब्जी बेचकर घर लौट रहे किसानों के लोडर वाहन को सामने से मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में लोडर वाहन सवार कासगंज जिले के किसानों समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों में सात को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे क्रॉसिंग के पास छोड़कर निकला।
विज्ञापन

हादसा बरेली-मथुरा हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र में गांव छतुइया के पास शनिवार सुबह करीब छह बजे हुआ। लोडर वाहन में कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव कोटरा निवासी कई किसान रात में अरबी बेचने के लिए लोडर वाहन से बरेली की मंडी गए थे। लौटते में वाहन जैसे ही छतुइया के पास गल्ला गोदाम के पास पहुंचा, उसी दौरान सामने से मक्का लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। चालक राजेश लोडर वाहन को बचा पाते, उससे पहले ही ट्रैक्टर भिड़ गया। टक्कर लगते ही लोडर वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
लोडर वाहन सवार लहूलुहान किसानों की चीख-पुकार सुनकर रास्ते से निकल रहे वाहन भी रुक गए। लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस कर्मियों को बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। लोडर सवार घायल कोटरा निवासी टीकाराम (50), दौलतराम (45), यादराम (55), देव सिंह (18), ताालेवर (60), धर्मेंद्र (40), मदनलाल (22), सुनील (30), ड्राइवर राजेश (34), विष्णु (16) पुत्र हीरालाल, ताराचंद्र (17) पुत्र रतन सिंह और अलीगढ़ जिले में गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव कुतरपुर निवासी शिवम (15) पुत्र मनोज कुमार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ. महेश प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों में यादराम, देवसिंह, तालेवर, धर्मेंद्र, मदनलाल,दौलतराम और सुनील को रेफर करके मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर है। उधर, हादसे के बाद चालक करीब आधा किलोमीटर तक दौड़ाने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे क्रॉसिंग के पास छोड़कर चला गया।
पुलिस कर्मियों ने मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी कासगंज जिले की बताई गई है। इधर, सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह के अनुसार, अभी प्रकरण में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ले ली है।

ढलान पर बेकाबू हो गया था मक्का से ओवरलोड ट्रैक्टर
उझानी में छतुइया के पास निर्माणाधीन हाईवे का ढलान है। कासगंज की ओर से ढलान से उतरते ही चालक ट्रैक्टर पर काबू नहीं पा सका। वह अगर ब्रेक लगाता तो रफ्तार अधिक होने की वजह से ट्रॉली पलट जाती। चश्मदीद चंद्रपाल ने बताया कि चालक ने ट्रैक्टर को दूसरी साइड में उतारने की कोशिश भी नहीं की। कारण, दूसरी तरफ हाईवे की लेन पर डामरीकरण नहीं हुआ है, फिर भी वह ट्रैक्टर को कच्चे में उतार कर हादसा रोक सकता था।

ट्रैक्टर की टक्कर से क्षतिग्रस्त लोडर  वाहन। संवाद

ट्रैक्टर की टक्कर से क्षतिग्रस्त लोडर  वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें