फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध परिस्थिति में 11वीं का छात्र लापता, पिता ने पुलिस को दी तहरीर

Sun, 28 Jan 2024 05:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
छात्र सचिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदायूं के उझानी कस्बे के किला खेड़ा मोहल्ले से 11 वीं का एक छात्र संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। वह मूसाझाग इलाके का रहने वाला है और यहां किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिवार वालों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। उसके पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर सुलरा निवासी मनीराम का कहना है कि उनका 19 वर्षीय बेटा सचिन उझानी कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज में 11 वीं का छात्र है। वह कस्बे के किला खेड़ा मोहल्ले में राजेंद्र शर्मा के मकान में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। सचिन शनिवार सुबह मकान मालिक को बिना कुछ बताए कहीं चला गया। 

जब वह शाम तक कमरे पर वापस नहीं आया तो मकान मालिक ने इसकी सूचना उसके पिता को दी, जिससे मनीराम रविवार सुबह उझानी पहुंच गए। उन्होंने बेटे को काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वह उझानी कोतवाली पहुंचे और सचिन के लापता होने के संबंध में पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें