फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदु शुगर मिल की 3.91 लाख क्विंटल चीनी कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली(बदायूं)। यदु शुगर मिल पर जिले के हजारों गन्ना किसानों को करोड़ों रुपये बकाया चल रहा है। ऐसे में शनिवार को एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची टीम ने चीनी मिल में मौजूद तीन लाख 91 हजार 95 क्विंटल चीनी को कुर्क कर लिया, साथ ही प्रशासनिक टीम ने चीनी मिल प्रशासन को 35 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर उन्होंने गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान नहीं किया, तो चीनी की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन

योगी सरकार ने गन्ना किसानों की परेशानी को देखते हुए जल्द से जल्द चीनी मिलों को भुुगतान करने के निर्देेश दिए थे। ये भी निर्देश दिए गए थे कि अगर किसी चीनी मिल को किसानों की बकाया धनराशि चुकाने में कोई दिक्कत आ रही है, तो वह बैंकों से सॉफ्ट लोन लेकर किसानों को बकाया अदा कर सकते हैं, लेकिन यदु मिल की ओर से न तो किसानों को बकाया भुगतान दिया गया और न ही सॉफ्ट लोन किसी बैंक से लिया गया। इस वजह से किसानों के बकाया का भुगतान नहीं हुआ। मिल प्रशासन पर ब्याज सहित 108 करोड़ 84 लाख रुपये बकाया हो गए, तो प्रशासन ने मिल की आरसी जारी कर दी। इसके बाद मिल प्रशासन ने 25 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को कर दिया। इसके बाद भी चीनी मिल पर करीब 83 करोड़ 84 लाख रुपये बकाया रह गया। डीएम दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम किशोर गुप्ता तहसीलदार आरपी चौधरी समेत वहां पहुंचे। उन्होंने मिल में मौजूद तीन लाख 91 हजार 95 क्विंटल चीनी कुर्क कर ली, साथ ही मिल को 35 दिन के अंदर बकाए का भुगतान करने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं होने पर ये चीनी नीलाम कर दी जाएगी।

शनिवार को टीम चीनी मिल पहुंची थी। वहां मौजूद चीनी की कुर्की की गई है। अगर 35 दिनों के अंदर मिल प्रशासन ने किसानों को भुगतान नहीं किया, तो चीनी की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरपी चौधरी, तहसीलदार

मिल की ओर से लगभग 45 करोड़ का भुगतान कर चुके हैं, अब 63 करोड़ का बकाया है, जिसे हम जल्द ही किसानों को दे देंगे। नीलामी जैसी स्थिति नहीं आएगी।
-आईजी राव, वित्त प्रबंधक, यदु शुगर मिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें