फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में छात्राओं को दी कॅरियर संबंधी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई एवं राष्ट्रीय कौशल विकास योजना के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कॅरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सरला देवी चक्रवर्ती और डॉ.शुभ्रा महेश्वरी के निर्देशन में किया गया ।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में काउंसलर मीना ने विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए मुद्रा लोन के बारे में विस्तार से समझाया। डॉ.सरला और डॉ.शुभ्रा ने बच्चों को स्वरोजगार द्वारा अपने हुनर को निखारने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभिन्न हुनर जैसे मेहंदी, फैशन, सिलाई-कढ़ाई, डिजाइनिंग, कारचोबी आदि को रोजगार का जरिया बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि छात्राएं हुनरमंद होंगी तो वे आत्मनिर्भर हो सकेंगी, जिसका लाभ उन्हें भविष्य में निश्चित ही मिलेगा। इस मौके पर 67 छात्राओं की काउंसलिंग कराई गई। कार्यशाला में समस्त महाविद्यालय परिवार का सहयोग रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें