फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई लॉटरी से दिए जाएंगे भांग के ठेके

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भांग के ठेके में अब खेल नहीं हो सकेगा और न ही किसी चहेते को ठेका मिल सकेगा। शासन के निर्देश पर भांग के ठेकों की नीलामी अब ई-लॉटरी से होगी, जिससे अब खुली बोली की नीलामी प्रक्रिया बंद हो जाएगी। इसके लिए जिला आबकारी कार्यालय की तरफ से कवायद भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए यह कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कुल 43 भांग की दुकानें हैं। इन दुकानों से साल भर में लगभग सवा तीन लाख रुपये की भांग बेची जाती है। इन दुकानों की बोली नीलामी से लगवाई जाती थी। कुछ दुकानों पर चुनिंदा ठेकेदार बोली बोलकर अपने नाम ठेका कर लेते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। आबकारी विभाग की मानें तो सभी भांग के ठेकों की नीलामी ई-लॉटरी के जरिये की जाएगी। इसके तहत ठेकों के आवंटन के लिए पहले आवेदन पत्र लिए जाएंगे। इसके बाद उनका कंप्यूटराइज्ड लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। जिसका नाम इस ड्रॉ में आएगा ठेका उसी को दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस बार सभी दुकानों का ई- लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। जिले में अब तक 43 भांग की दुकानें हैं। सुशील मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें