फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली अगड़ाई, दिन भर आकाश में छायी रही धुंध

विज्ञापन
धुंध को चीर कर ‌निकलती ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार को एकाएक मौसम ने अपने तेवर बदल दिए। दिन भर धुंध छायी रही। कोहरे जैसी स्थिति होने के कारण लोगों को दिक्कत भी उठानी पड़ीं तो थोड़ी ठंडक भी बढ़ गई। दबतोरी क्षेत्र में ट्रेन यात्रियों के साथ ही स्कूली बच्चों को भी दिक्कत उठानी पड़ी। कोहरे में ट्रेन नजर नहीं आने से एक महिला बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

आज सुबह से ही मौसम के मिजाज बदले हुए थे। आम दिनों की अपेक्षा सुबह को ठंडक थी। बहुत से लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घर से निकले। यह स्थिति दिन भर बनी रही। शाम पांच बजे के बाद अंधेरा सा छा गया। सो बाजार में लोगों की भीड़ भी कम रही। लोगों का कहना था कि मौसम में एक दम बदलाव आ गया है। कुछ साल पहले नवंबर माह में सर्दी दस्तक दे देती थी। सो लगता है कि आज का मौसम उसी की ओर इशारा कर रहा है।
धुंध के कारण वाहन चालकों को भी दिक्कत उठानी पड़ी। धुंध और कोहरे जैसी स्थिति के कारण लोग घर से कम ही निकले।
दबतोरी। यहां पर भी सुबह से कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से सुबह स्कूली बच्चों को काफी दिक्कत हुई। दूसरी ओर ट्रेन यात्री भी परेशान दिखे। सुबह प्लेटफार्म नंबर एक पर बरेली-अलीगढ़ पैसेजर ट्रेन आ रही थी। प्लेटफार्म नंबर तीन पर मालगाड़ी खड़ी थी। ऐसे में बरेली-अलीगढ़ पैसेजर ट्रेन में सवार होने के लिए यात्री पटरियों पर दौड़ पड़े। एक महिला को कोहरे की वजह से ट्रेन नजर नहीं आई सो वह प्लेटफार्म नंबर दो पर दौड़ पड़ी। वहां उसे पता लगा कि ट्रेन तो एक पर है। इस भागदौड़ में गिरते-गिरते बची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें