फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं की किल्लत के बीच बुखार से दो और मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वायरल जानलेवा होता जा रहा है। शनिवार को भी एक बच्चे और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सालारपुर, जगत और कादरचौक ब्लॉक के गांवों में सैकड़ों लोग जानलेवा बुखार की जद में हैं। व्यवस्थाओं के नाम पर स्वास्थ्य विभाग कुछ खास नहीं कर रहा। सालारपुर ब्लॉक के गांव ललेई, लोचनपुर और मोहनपुर में वायरल का स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में जगत ब्लॉक के गांव रायपुर में गुरुवार को युवती की बुखार से मौत हो गई थी। एक जान जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग चेता तो शनिवार को बुखार ने दो जिंदगियां निकल लीं। कादरचौक के गांव बेहटा डंबरनगर और मोहम्मदगंज में भी कई लोग बुखार की चपेट में हैं। कुंवरगांव। सालारपुर ब्लॉक के गांव सिंगरौरा में कई दिन से बुखार का प्रकोप चल रहा है। शनिवार को गांव के ओमकार पुत्र टोड़ीराम की बुखार से मौत हो गई। गांव के दीनदयाल (21), सोरन (40), रामवीर सिंह (52), वीरू (35), खुशी (4) पुत्री राजाराम, सोहनलाल (63), वरुण (22), रनवीर (46), गोपी (6) पुत्री शीलू, सृष्टि (7) पुत्री राज कुमार समेत करीब दो दर्जन लोग बीमार हैं। गांव के लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को भी गांव में फैले बुखार के बारे में सूचना दी गई। इसके बाद भी कोई गांव नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

मूसाझाग। जगत ब्लॉक के गांव बाकरपुर में भी शनिवार को बुखार से चार साल के एक बच्चे की मौत हो गई। हालांकि, परिवार वालों का कहना है कि झोलाछाप के गलत इलाज से बच्चे की मौत हुई है। बाकरपुर गांव में तीन दिन से बुखार का प्रकोप है। गांव में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को बुखार चपेट में ले चुका है। गांव के जयपाल के चार साल के बेटे विक्की को भी कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वाले एक झोलाछाप से इलाज करा रहे थे। शनिवार को विक्की की मौत हो गई। इस गांव की भी स्वास्थ्य विभाग ने अब तक सुध नहीं ली है।
--------
पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा बच्चे का शव
मूसाझाग। क्षेत्र के गांव बाकरपुर में जयपाल के चार साल के बेटे विक्की के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दरअसल, विक्की को कई दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिवार वाले विक्की का इलाज एक झोलाछाप डॉक्टर से करा रहे थे। परिवार वालों का आरोप है कि गलत इलाज के चलते बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ अशोक सिंह सोलंकी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जाएगी।
विज्ञापन

-----
वर्जन-
जहां से भी बुखार या अन्य किसी बीमारी के बारे में सूचना मिल रही है वहां टीम को भेजा जा रहा है। पूरी कोशिश है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। अगर विभाग में किसी से कोई लापरवाही होती है तो कार्रवाई की जाएगी। झोलाछाप कझ्े खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. नेमी चंद्रा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें