फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में तीन संतानों के सिर से उठा मता-पिता का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरछी। महीपाल की खुदकुशी से परिवार वाले भी पसोपेश में हैं कि उसकी तीन संतानों का लालन-पालन अब कैसे होगा। महीपाल की पत्नी उर्मिला की दो साल पहले ही मौत हो चुकी है। अब महीपाल ने भी खुदकुशी कर ली। उसकी दो बेटियां और एक आठ साल का बेटा अब अनाथ हो गए हैं। महीपाल के बुजुर्ग पिता लाल सिंह भी सदमे में हैं।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाने के गांव ओरछी में अर्थिक तंगी के चलते किसान महीपाल के फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले कदम से लोग हतप्रभ हैं। पत्नी की मौत के बाद महीपाल के सिर पर दो बेटियों और एक बेटे की जिम्मेदारी थी। सबसे बड़ी बेटी की उम्र करीब 18 साल है। तीन संतानों में सबसे छोटा बेटा वीरेश आठ साल का है। तीनों संतानें अभी मां की मौत के सदमे से बाहर नहीं आ पाईं थी कि उससे पहले ही पिता ने खुदकुशी जैसे कदम उठा लिया। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि महीपाल डेढ़ बीघा जमीन के साथ किसी तरह से मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा कर रहा था। उसकी मौत के बाद तीनों संताने अनाथ हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें