फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आज से रवाना होंगी 115 बसें, 66 बसों के सहारे बदायूं डिपो

Tue, 21 Jan 2025 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। प्रयागराज महाकुंभ के लिए 21 से 24 जनवरी तक बदायूं डिपो की 115 बसें भेजी जाएंगी। ऐसे में स्थानीय मार्गों पर राहगीरों के सामने परेशानी बनी रहेगी। जिले में करीब 66 बसें ही रह जाएंगी।
विज्ञापन

बदायूं डिपो के पास निगम की 138 व 43 अनुबंधित बसें हैं। इनमें अकेले दिल्ली के लिए ही डिपो से प्रतिदिन 80 बसें संचालित हो रही हैं। लोकल रूट के अलावा आगरा, हरिद्वार, हल्द्वानी, मुरादाबाद समेत विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन होता है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए जिले से 115 बसें मांगी गईं हैं।
यह बसें 21 जनवरी से जानी शुरू होंगी और 24 जनवरी तक सभी बसें प्रयागराज पहुंच जाएंगी। यह बसें सात फरवरी तक महाकुंभ में ही सेवाएं देंगी। इसके बाद वहां से धीरे-धीरे करके इन बसों के लौटने का सिलसिला शुरू होगा। मंगलवार को ही 105 बसें कुंभ भेजी जाएंगी। दिनभर इसकी तैयारी चल रही है। दिल्ली रूट के लिए एक या दो ही बसें चलेंगी। लिहाजा दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को दूसरे डिपो की बसों पर निर्भर रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें