फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गेहूं खरीद के लिए बनाए 114 क्रय केंद्र, 48 घंटे में होगा किसानों को भुगतान

Sun, 30 Mar 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने गेहूं खरीद की तैयारियों के संबंध में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले में बनाए 114 क्रय केंद्रों पर खरीद होगी। 48 घंटे में गेहूं का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

जनपद में समस्त मोबाइल केंद्र प्रभारी अपने क्षेत्र में जाकर किसानों से खरीद के लिए संपर्क कर हैंडलिंग व परिवहन ठेकेदारों को सूचित करते हुए आवक होने पर कार्ययोजना तैयार करना सुनिश्चित करें।
गेहूं खरीद में आ रही दिक्कतों के लिए बनाया कंट्रोल रूम

बदायूं। गेहूं खरीद से संबंधित शिकायतों व समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंध सहकारिता महेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित शिकायतों व समस्याओं के निस्तारण के लिए जिले में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक यह चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें