उझानी। पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रबंधन की देखरेख में हनुमान जयंती शोभायात्रा 19 अप्रैल को निकाली जाएगी। मंदिर के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद बाबा ने बताया कि जयंती की व्यवस्था और शोभायात्रा के लिए अंकुर वार्ष्णेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जयंती शोभायात्रा अपने पूर्व निर्धारित रूट से होकर निकलेगी। जयंती संयोजक अंकुर ने बताया कि इस बार प्रमुख झांकियों के अलावा काली अखाड़े, बैंडबाजों और बृज के कलाकार मुख्य आकर्षण होंगे।
बिल्सी। नगर के सिरासोल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में भगवान राम के भक्त हनुमान जयंती 19 अप्रैल को धूमधाम से मनाएंगे। दरबार के प्रधान महंत संजय शर्मा ने बताया कि दरबार में विगत वर्षों की तरह हनुमान जयंती पर सुबह से ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। ब्यूरो