फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने व्हाट्सएप ग्रुप पर डाली भड़काऊ पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। जिले में आचार संहिता लागू होने के बावजूद पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता ने एक ग्रुप में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट कर दी। इस पर ग्रुप एडमिन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर में एक मीडिया ग्रुप चल रहा है, जिसमें पत्रकारों समेत कई बड़े पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी जुड़े हैं। उसमें पावर कॉरपोरेशन के एक अधिशासी अभियंता भी जुड़े हैं। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता ने लगातार छह पोस्ट डालीं, जिसमें मोदी सरकार के बारे में ऐसा लिखा है जो भड़काऊ कहा जा सकता है। ग्रुप एडमिन अखिलेश ने पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कहा है कि ग्रुप सूचनाओं का आदान प्रदान करने के लिए बनाया है न कि राजनीति में किसी को फायदा पहुंचाने या नुकसान करने के लिए। अधिशासी अभियंता की पोस्ट से लोगों में आक्रोश फैल रहा है। जब उनसे शिकायत की गई तो वह ग्रुप से लेफ्ट कर गए और फिर फोन रिसीव करना ही बंद कर दिया। इस पर एसडीएम किशोर गुप्ता ने कहा कि वह मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें