फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को संजीवनी साबित होगी आयुष्मान योजना: जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र के गांव रिसौली स्थित प्राथमिक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व एमएलसी एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र यादव ने पात्र ग्रामीणों को गोल्डन कार्ड एवं उज्ज्वला गैस योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में जब से मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी है तब से सबका साथ-सबका विकास के तहत कार्य किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही आयुष्मान योजना देश के गरीबों के लिए संजीवनी साबित होगी। इस योजना से अब कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा रहे है। सहसवान विधानसभा प्रभारी अवनीश सिंह सिसोदिया ने भी ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम प्रधान गोपाल सिसौदिया ने पूर्व एमएलसी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर धर्मेंद्र सिसोदिया, अजय सोलंकी, रमेश, राम अवतार गुप्ता, सौरभ माहेश्वरी, आकाशदीप, रजनी सिसोदिया, डीके, नरेश कुमार, पंकज चौधरी, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें