आसफपुर (बदायूं)। इस समय क्षेत्र में जुआरियों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अरिल नदी के पास ग्राम भोजपुर के जंगलों का है, जहां बरेली, मुरादाबाद, संभल, रामपुर आदि जिलों से जुआरी जुआ खेलने पहुंच रहे हैं। यह सब पुलिस के संज्ञान में है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यह इलाका आसफपुर चौकी क्षेत्र का है, जिसमें पुलिस की मिलीभगत बताई जा रही है। रविवार शाम जुए के फड़ पर हार जीत और जुए की रकम के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। पथराव भी हुआ, जिसमें कई जुआरी घायल बताए जा रहे हैं।