फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ देगी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ देगी’
विज्ञापन

बिल्सी (बदायूं)। अंबियापुर गांव में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें सांसद धर्मेंद्र यादव को 51 किलो के फूलों की माला पहनाने के साथ चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में रविंद्र शाक्य, अमरचंद, रोशन कोहली, बबलू दिवाकर आदि रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार जुमलेबाजों की सरकार है। भाजपा सरकार ने 2014 के चुनाव में झूठे वादे किए थे, जिनकी वजह से ही सत्ता में आई थी। सरकार पांच साल में एक भी वायदा पूरा नहीं कर पाई। भाजपा ने युवाओं को हर साल रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन किसी को रनहीं दिया। बल्कि युवाओं से रोजगार छीन लेने का काम किया है। नोटबंदी और जीएसटी जैसी चीजों को लागू कर युवाओं को बेरोजगार कर दिया। उसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कहती है कि किसानों की आय दोगुना कर देंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 2019 के चुनाव में यह जनता भाजपा को उखाड़ के फेंकेगी। इस मौके पर डॉ. नवल किशोर शाक्य, विमल कृष्ण अग्रवाल, आशीष यादव, बृजेश यादव, प्रदीप उर्फ गुड्डू, हाजी अजमल खान, रंजीत वार्ष्णेय, अमरचंद, रामेश्वर शाक्य, मुकेश शाक्य, विपिन यादव, अवधेश यादव, मनोज सिंह, शाहनवाज अल्वी, ललित गिरी, सतीश दिवाकर, अनोखे लाल शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें