फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने तीन बीडीओ का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने तीन बीडीओ का रोका वेतन
विज्ञापन

बदायूं। मनरेगा के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसको लेकर डीएम ने मनरेगा के तहत विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें बिसौली, उझानी, इस्लामनर, दहगवां, अंबियापुर के खंड विकास अधिकारी की ओर से विकास कार्यों में लापरवाही बरती गई। इसको लेकर डीएम ने इनके वेतन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसमें ब्लाक बिसौली में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 41 प्रतिशत की गई, वहीं ब्लाक उझानी में 50 प्रतिशत, इस्लामनगर में 65 प्रतिशत, दहगवां में 65 प्रतिशत और अंबियापुर ब्लाक में 67 प्रतिशत काम हुआ मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि दिसंबर का माह खत्म होने में चार दिन का समय शेष रह गया है। ये स्थिति अत्यंत खराब है। इन जगहों पर शासन की मंशा के विपरीत काम किया रहा है। ऐसे में डीएम ने इनके वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि इस ओर विशेष ध्यान देते हुए लक्ष्य का जल्द ही शत-प्रतिशत पूरा करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें