फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध वाहन की टक्कर से मां-बेटे की मौत, कचहरी तिराहे पर जाम

Sun, 15 Jul 2018 12:12 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
victims kin
विज्ञापन
शनिवार सुबह बिल्सी थाना क्षेत्र में एक दुग्ध वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए थे। शाम चार बजे तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कचहरी तिराहे पर जाम लगा दिया, जिससे पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। फिर जैसे-तैसे जाम खुलवा कर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

यह हादसा शनिवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। उस समय बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम सिमर्रा भोजपुर निवासी 23 वर्षीय मुकेश पुत्र वीर सिंह बाइक से अपनी मां 48 वर्षीय शकुंतला देवी को दवा दिलाने बिल्सी आ रहा था। तभी रास्ते में ग्राम वरौलिया के नजदीक सामने से आ रहे दुग्ध वाहन (पिकअप) ने मां-बेटे को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि पिकअप का बोनट भी पिचक गया। यह हादसा होते ही चालक मौके पर पिकअप को छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान उधर से गुजर रहे लोगों ने तुरंत हादसे के बारे में पुलिस और मृतकों के परिवार वालों को सूचना दी। जिस पर गांव के अनेक लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिवार वालों को कार्रवाई का आश्वासन देकर दोनों शव सड़क से उठवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिए। पुलिस सुबह आठ बजे से परिवार वालों को कार्रवाई करने का आश्वासन देती रही परंतु शाम करीब चार बजे तक दोनों शवों का पोस्टमार्टम तक नहीं करा सकी। इससे परिवार वालों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी लोगों ने महिलाओं के साथ कचहरी तिराहे पर जाम लगा दिया। मृतकों के परिवार वाले सड़क पर बैठ गए, जिससे तिराहे पर कुछ ही देर में जाम लग गया। इसकी सूचना मिलते ही सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर देवेश सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल परिवार वालों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके साथ ही मां-बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी नंबरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें