फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में आयी 160, मौके पर मात्र नौ का हुआ निस्तारण

Tue, 06 Mar 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
samadhan diwas
विज्ञापन
ब्लाक इस्लामनगर में बने राजकीय नलकूप संख्या 100 सात वर्षां से खराब है। किसान कार्यालयों के चक्कर लगाते हुए थक चुके हैं, लेकिन यह अब भी जस का तस है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे जल्द सही कराने के निर्देश दिए हैं। इधर, संपूर्ण समाधान दिवस में 160 शिकायतें आयी। इसमें मात्र नौ का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील बिसौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम दिनेश कुमार सिंह और सीडीओ शेषमणि पांडेय ने विभागीय अधिकारियों के साथ शिकायतों को सुना। बिसौली निवासी त्रिलोकीनाथ गुप्ता ने बताया कि सात वर्षों से नलकूप खराब पड़ा है। इसकी शिकायत पर डीएम ने कहा कि कोई सरकारी नलकूप एक सप्ताह से अधिक खराब नहीं रहना चाहिए। गांव अजीतपुर निवासी विजेंद्र पाल ने आरोप लगाया कि आवास के नाम पर प्रधान हरपाल सिंह ने दो बार में पांच हजार रुपये ले लिए, आवास भी नहीं मिला है और न ही रुपये वापस कर रहा है। डीएम ने बीडीओ आसफपुर को जांच सौंपते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। बिसौली निवासी रामौतार मौर्य ने शिकायत की कि राज्यपाल की स्वीकृति के बाद भी मदनलाल इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति को भंग नहीं किया गया है। इस पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली, समाज कल्याण, शिक्षा, विकास, जिला पंचायत राज विभाग, राजस्व विभाग की शिकायतें प्राप्त हुईं। इस अवसर पर डीडीओ सेवाराम चौधरी, एसडीएम मोहम्मद आवेश, सीओ बिसौली मुन्ना लाल, पीडी डीआरडीए रामसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें