फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आज मिलेंगी एआरवी की 1100 वायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जनपद में एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की कमी के चलते मरीजों को हो रही परेशानी दूर होगी। सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि बुधवार को जिले को एआरवी की 1100 वायल प्राप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से सरकारी अस्पतालों में एआरवी वैक्सीन की उपलब्धता न होने के कारण कुत्ते, बंदर और अन्य जानवरों के काटने के शिकार मरीजों को वैक्सीन के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। कई मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगी वैक्सीन लगवानी पड़ रही थी। सीएमओ ने बताया कि शासन स्तर से मांग के बाद वैक्सीन की 1100 वायल जिले के लिए स्वीकृत की गई हैं।
बुधवार को वैक्सीन जिले में पहुंच जाएगी और तत्काल सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल को आपूर्ति कर दी जाएगी। इससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और लोगों को काफी राहत मिलेगी। एआरवी की नई खेप आने से जिले में टीकाकरण व्यवस्था सुचारू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें