फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 11 साल

विज्ञापन
सिरासौल में आयोजित कार्यक्रम में बोलते विधायक हरीश शाक्य। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 11 साल पूर्ण होने पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा की ओर से जिले के 16 मंडल में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ। इसमें भाजपाइयों ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

बगरैन, बिसौली ग्रामीण, सहसवान नगर, दहगवां में जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा मोदी सरकार की हर योजना के केंद्र में जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ-साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है। सिविल लाइंस में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर दिखा दिया कि अब नया भारत शांति की बातें ही नहीं, बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया भी करता है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, आईएनएस विक्रांत, तेजस और प्रचंड अटैक हेलीकॉप्टर जैसे स्वदेशी तकनीकों के साथ अब भारत आत्मनिर्भर है। बिल्सी और उझानी में विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा और विधान सभाओ में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना नारी शक्ति का सम्मान है। म्याऊं में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य उर्फ पप्पू भैया, भाजपा जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, युवा नेता केसी शाक्य, मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह राजपूत आदि ने सुधारों पर चर्चा की। बसोमा, जगत, म्याऊं में पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य और जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। दातागंज में विधायक राजीव कुमार सिंह और जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित किया। समरेर, गौतरा, उसावां में जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन

सिरासौल में आयोजित कार्यक्रम में बोलते विधायक हरीश शाक्य। संवाद

सिरासौल में आयोजित कार्यक्रम में बोलते विधायक हरीश शाक्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें