फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नशा न करने और शाकाहारी बनने का दिया संदेश

विज्ञापन
सत्संग में ज्ञान देते उपदेश महाराज।-संवाद
विज्ञापन
बिसौली। जय गुरुदेव परंपरा के उपदेश महाराज ने अच्छा जीवन जीने के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन करने, नशा न करने और जीव जंतुओं की हत्या न करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रानेट चौराहे के पास धर्मशाला में मथुरा से आए जय गुरुदेव के शिष्य उपदेश महाराज ने सत्संग में कहा कि एक अच्छा जीवन जीने के लिए बुराइयों से बचना चाहिए। सभी लोगों को शुद्ध शाकाहारी भोजन करने, नशा न करने और जीव जंतुओं की हत्या न करने को कहा। उन्होंने लोगाें को बताया कि युवा पीढ़ी को अच्छे संस्कार और चरित्र विकसित करना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में समाज पतन की ओर जाएगा। सत्संग में जय गुरुदेव के अनुयायी को जय गुरुदेव का जाप करने और प्रभु का नाम लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर गौ हत्या को रोकने और गौ माता को राष्ट्र का दर्जा दिलाने के लिए जोर दिया गया। सत्संग में नेकपाल यादव, बालकराम यादव , टिल्लन नेताजी, शिव नारायण यादव, अनुज यादव, राकेश यादव, आशीष यादव, अजयपाल यादव, गुलाब सिंह, सोमवीर, नरसिंह यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें