फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सामूहिक विवाह समारोह में 11 जोड़ों ने लिए सात फेरे

विज्ञापन
सामूहिक  विवाह समारोह में वर- वधू को आशीर्वाद देते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा।  स्रोत: आयो
विज्ञापन
उझानी। तिरुपति बालाजी दरबार में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में गरीब परिवारों के चेहरे खुशी से खिल गए। 11 जोड़ों ने सात फेरे की रस्म पूरी की। उन्हें दरबार और सामूहिक सहयोग से दहेज का सामान भी भेंट किया गया।
विज्ञापन

दरबार के विवेक महंत महाराज ने धार्मिक विधि और विधान के अनुसार सभी 11 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार कराया। सात फेरों की रस्म भी दरबार में ही पूरी हुई। नवयुगल के साथ मौजूद उनके परिवार के लोगों और महिलाओं ने भी सहभागिता की। कन्यादान की रस्म मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा बीएल वर्मा की देखरेख में पूरी हुई। विधायक महेशचंद्र गुप्ता, हरीश शाक्य, पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता के साथ मुख्य आयोजक अशोक कुमार गुप्ता ने नवयुगल को आशीर्वाद दिया।
मुख्य आयोजक गुप्ता ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में वैवाहिक बंधन में बंधे सभी जोड़ों को उपहार स्वरूप घरेलू इस्तेमाल के सामान में टीवी, फ्रिज, बेड, सोफा, कुर्सियां, बर्तन, डिनर सेट और कूलर आदि भी भेंट किए गए। इस मौके पर राजीव रस्तोगी, संजय रस्तोगी, सचिन अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, योगेश गुप्ता, नितिन अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, सचिन गुप्ता, संदीप गुप्ता, गौरव कुमार और हरी अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें