इनके कनेक्शन काटे जाने का काम शुरू हो गया है। ऐसे उपभोक्ताओं पर 10 करोड़ से अधिक की धनराशि बकाया है।
बिजली विभाग कर वसूली में आगे बढ़ने के लिए सख्त रुख अपनाने जा रही है। इसके लिए उसने बकाएदार उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए टीम गठित कर ली है। एसडीओ सदर छैल बिहारी ने इस संबंध में अपने अधीनस्थों की मीटिंग कर निर्देश दिए हैं और इनका परिपालन सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने बताया कि पांच हजार से अधिक बिल भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने का काम शुरू कर दिया जाएं और उसके बाद भी छह महीने तक बकाया जमा नहीं करता है, तो उसका कनेक्शन स्थायी रूप से प्रथक कर दिया जाएगा। ऐसे बकाएदारों का नाम अखबारों में भी प्रकाशित कराया जाएगा।
दो टॉवर समेत नौ कनेक्शन काटे
बदायूं। शहर में चल रहे बकाया वसूली के अभियान के तहत एसडीओ सदर छैल बिहारी के निर्देशन में बनी टीम ने कबूलपुरा और काली सड़क स्थित भारतीय इंन्फ्राटेल के टॉवरों के कनेक्शन काट दिए। इसमें एक पर 1.72 लाख तो दूसरे पर 2.39 लाख बिजली बिल का बकाया है। इसके अलावा बिजली टीम ने मोहल्ला शहबाजपुर में सात कनेक्शन काटे इन पर बिजली विभाग का 2.18 लाख रुपये बकाया है।