फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लिया गांव में फर्जी वोटिंग की कोशिश की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सालारपुर विकास खंड क्षेत्र में ग्राम बल्लिया के मतदान केंद्र पर मंगलवार को फर्जी वोटिंग की कोशिश की गई। इसकी शिकायत पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने मतदान केंद्र के आसपास खड़े लोगों को दौड़ा दिया।
विज्ञापन

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि सालारपुर ब्लॉक प्रमुख ने अपने गांव बल्लिया में फर्जी वोटिंग का प्रयास किया है। इसके लिए उन्होंने कुछ बाहरी लोगों को बुलाया था। उसके बाद मतदान केंद्र पहुंचकर वह फर्जी वोटिंग करा रहे थे। इसकी सूचना उन्हें सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी ने दी थी, जिस पर उन्होंने चुनाव आयोग को शिकायत भेजी। इधर, चुनाव आयोग के आदेश पर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत टीम को गांव भेज दिया। टीम ने मतदान केंद्र के आसपास खड़े लोगों को दौड़ा दिया। इस मामले में ब्लॉक प्रमुख ने अशोक वर्मा ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं, तथा विरोधी उनकी छवि बिगाड़ने के लिए ऐसा कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें