बदायूं। जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सात अप्रैल को जिले के सभी मूंछ वाले व्यक्तियों को बुलाकर एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।
डीईओ ने कहा कि देश के महात्योहार को भव्य तरीके से मनाया जाए। इसमें शत-प्रतिशत सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम गांव-गांव मतदाता जागरूकता चौपाल लगाकर लोगों को मताधिकार के संबंध में जागरूक करें। इस अवसर पर सीडीओ निशा अनंत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम रामनिवास शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो