फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर नगर पालिका ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दिवाली के मद्देनजर शहर में नगर पालिका की ओर से विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन मंगलवार को अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर एक से की गई। जहां सड़कों और नालियों की सफाई की गई। शिवपुरम में खंडहर हो रहे चुके सार्वजनिक शौचालय को ध्वस्त कराया गया। वहां नया सार्वजनिक शौचालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नवरात्र बुधवार से शुरू हैं। दशहरा और फिर दिवाली होगी। त्योहारों के मद्देनजर चेयरमैन दीपमाला गोयल के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत वार्ड नंबर एक शिवपुरम से की गई। पालिका की टीमें मंगलवार को तड़के ही वार्ड एक में पहुंच र्गइं। एक साथ इतने सफाई कर्मियों को देखकर मोहल्ले के लोगों में कुछ हैरानी हुई। मगर सफाई होते देख लोगों ने चेयरमैन दीपमाला गोयल की सराहना की। मौके पर मौजूद चेयरमैन को लोगों ने बताया कि वार्ड में सामूहिक शौचालय की बिल्डिंग खस्ताहाल हो चुकी है। चेयरमैन ने शौचालय की बिल्डिंग देखने के बाद उसे तोड़ने का आदेश दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने जेसीबी से जर्जर शौचालय ध्वस्त कर दिया। चेयरमैन ने बताया कि यह अभियान शहर के सभी वार्डों में चलाया जाएगा। इस मौके पर रजनीश शर्मा, उपेंद्र उपाध्याय, शरीफ अहमद, विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें