भामाशाह होगा पुलिस लाइंस चौराहे का नाम
जिला प्रशासन और नगर पालिका मिलकर कराएंगे चौराहे का सौंदर्यीकरण
- अतिक्रमण करके चौराहे पर बना यातायात पुलिस सहायता केंद्र हटेगा
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। पुलिस लाइंस चौराहे का नाम परिवर्तित कर भामाशाह रखा जाएगा। जिला प्रशासन, नगर पालिका और भामाशाह परिवार संगठन मिलकर चौराहे का सौंदर्यीकरण कराएंगे। इसकी कार्य योजना तैयार कर ली गई है। सौंदर्यीकरण का काम शीघ्र शुरू हो जाएगा।
रविवार को सीओ सिटी वीरेंद्र यादव, सिविल लाइंस थाना प्रभारी देवेश सिंह और भामाशाह परिवार संगठन के मुख्य संयोजक दिनेश चंद्र गुप्ता ने पुलिस लाइंस चौराहे जाकर काफी देर निरीक्षण किया। सीओ सिटी ने आदेश दिए कि काम शुरू होने के बाद चौराहे पर अतिक्रमण करके बनाया गया यातायात पुलिस सहायता केंद्र को हटाया जाएगा। चौराहे के बीच में भामाशाह की मूर्ति स्थापित की जाएगी। चौराहे का सौंदर्यीकरण किस प्रकार होना है। इसकी कार्य योजना तैयार कर ली गई थी। जल्द ही चौराहे का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
----
वर्जन-
जनहित को दृष्टिगत रखते हुए चौराहे का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा ताकि लोगों को उधर से निकलने में कोई परेशानी नहीं होगा।
- संजय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट