फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं होगी अज्ञात लाशों की दुर्गति, लगे फ्रीजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-2
विज्ञापन

नहीं होगी अज्ञात लाशों
की दुर्गति, लगे फ्रीजर
72 घंटे तक जमीन पर पड़े रहते थे अज्ञात शव, पड़ जाते थे कीड़े, दुर्गंध से डॉक्टर होते थे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। साधन के अभाव में यहां हमेशा अज्ञात लाशों की दुर्गति हुई है। यहां तक कि कई बार ऐसी लाशें कई-कई दिन तक जमीन पर पड़ी सड़ती रहतीं थीं। इनमें कीड़े पड़ जाते, कीड़े-मकौड़े और चूहे नोंच जाते थे। दुर्गंध इतनी बढ़ जाती कि लोग करीब जाने से भी कतराते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हाईकोर्ट के दखल से कम से कम अज्ञात लाशें नहीं सड़ेंगी। अब लंबे समय तक उन्हें सुरक्षित रखा जा सकेगा। क्योंकि पोस्टमार्टम हाउस पर दो फ्रीजर लगाए गए हैं। इनमें एक साथ छह लाशें रखी जा सकती हैं।
यह प्रोजेक्ट इस्टीम इंडस्ट्रीज कंपनी हिमाचल प्रदेश का है। कुछ समय पूर्व लखनऊ के एक अस्पताल में अज्ञात लाश की बहुत दुर्गति हुई थी। चूहों ने शव के कान और आंखें तक नोंच ली थीं। हाईकोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेकर समस्या का हल निकाला और अज्ञात लाशों की दुर्गति देखते हुए सीधे सरकार को सभी सरकारी अस्पतालों में फ्रीजर लगाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में प्रदेश के 55 जिलों के पोस्टमार्टम हाउस पर फ्रीजर लगाए जा रहे हैं। इनमें एक बदायूं जनपद भी शामिल है। बदायूं जिले में कचहरी के नजदीक स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर दो फ्रीजर लगाए गए हैं। एक फ्रीजर में दो लाशें रखने की व्यवस्था है। जबकि दूसरे फ्रीजर में एक साथ चार शव रखे जा सकते हैं। इन फ्रीजर के साथ इनवर्टर और बैटरी भी लगाई गई हैं। दोनों फ्रीजर के लिए 12 बैटरी और तीन इनवर्टर लगाए गए हैं। जो लाइट जाने के बाद कम से कम चार घंटे का बैकअप देंगे। अधिक समय लाइट नहीं आने पर जनरेटर की व्यवस्था की जाएगी। इससे अज्ञात लाश खराब नहीं होंगी। उनमें कीड़े नहीं पड़ेंगे और न ही दुर्गंध आएगी। सबसे खास बात यह कि फ्रीजर के लगने से अज्ञात लाशों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
दुर्गंध से परेशान थे जेल कॉलोनी के लोग
बदायूं। शहर के पोस्टमार्टम हाउस पर कोई जाना पसंद नहीं करता। मजबूरी में लोग यहां आते हैं। एक दिन में वह इतने परेशान हो जाते हैं, कि दोबारा आने की नहीं सोचते। पोस्टमार्टम हाउस के करीब जेल कॉलोनी है। यहां के बाशिंदे पोस्टमार्टम हाउस पर रखी जाने वाली अज्ञात लाशों की दुर्गंध से काफी परेशान थे। अब उनकी भी समस्या का समाधान हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें