फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग करने वालों पर रहेगी खुफिया नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग करने वालों
विज्ञापन

पर रहेगी खुफिया नजर
बारातघरों के अंदर और बाहर लगाए जाएंगे सीसी टीवी कैमरे
घटना होने पर कैमरे में कैद तस्वीरों से होगी आरोपियों की शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
शादी-पार्टी में फायरिंग करने वालों पर खुफिया नजर रखी जाएगी। जिले के समस्त बारातघरों में अंदर और बाहर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हर्ष फायरिंग के दौरान कोई घटना होने पर आरोपी की शिनाख्त सीसी टीवी कैमरे में कैद फुटेज से की जाएगी। इन तस्वीरों को सुबूत के तौर पर कोर्ट में भी पेश किया जा सकेगा।
हाईकोर्ट और शासन की सख्ती बावजूद शादी-पार्टियों में हर्ष फायरिंग बंद नहीं हो रही है। इससे आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। दो सप्ताह पहले बिनावर में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लागने से तीन लोग घायल हो गए थे। अब हर्ष फायरिंग करने वालों की खुफिया निगहबानी की जाएगी। एसएसपी अशोक कुमार ने जिले के सभी बैंक्वेट हॉल मालिक को सीसी टीवी कैमरे लगाने को कहा है। खुफिया कैमरे बैंक्वेट हॉल परिसर और बाहर मेन गेट पर लगाए जाएंगे। बैंक्वेट हॉल के मेन गेट पर सुरक्षा कर्मियों को वर्दी सहित तैनात किया जाएगा। सुरक्षा गार्ड हर्ष फायरिंग करने की सूचना तुरंत संबंधित चौकी और थाने को देगा। सुबूत के लिए सीसी टीवी फुटेज देखे जाएंगे। इससे हर्ष फायरिंग करने वाले को जेल भेजने के साथ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकेगी। सीसी टीवी में कैद तस्वीरों को कोर्ट में सुबूत के तौर पर पेश किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बाइक चोरी व स्नेचिंग की घटनाओं पर लगेगा अंकुश
बदायूं। बैंक्वेट हॉल के सामने और उसके आसपास बाइक चोरी व स्नेचिंग की घटनाए ज्यादा होती हैं। सीसी टीवी कैमरा लगा होने पर उसमें अपराधियों की तस्वीर कैद हो जाएगी। कैमरे में कैद हुई तस्वीरों के जरिए अपराधियों को पकड़ना आसान होगा, जिससे घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
-------------
समस्त बारातघर मालिकों को परिसर के अलावा मेन गेट पर सीसी टीवी कैमरे लगाने को कहा गया है। इससे हर्ष व अन्य घटनाओं के खुलासे में खासी मदद मिलेगी।
- अशोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें