फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में कोई भी मतदाता सूची से नहीं छूटे: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-1
विज्ञापन

अभियान में कोई भी मतदाता सूची से नहीं छूटे: डीएम
- रविवार को कछला और अल्लीपुर मढ़ैया के मतदान बूथों का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को कछला और अल्लीपुर मढ़ैया के मतदान बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। इसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण बीएलओ घर-घर जाकर विस्तारपूर्वक करें। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बीएलओ को निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण अभियान में कोई भी मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। नाम शुद्धिकरण, बढ़ाने और घटाने के लिए फार्म भरकर कार्रवाई करें। बीएलओ मतदान केंद्र पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपस्थित रहेंगे। विशेष अभियान में ध्यान रखें कि जिन व्यक्तियों का नाम घटना, बढ़ना और सही होना है, उनके फार्म तत्काल भरकर कार्रवाई करें। एक जनवरी 2018 के अलावा जो व्यक्ति एक जनवरी 2019 में 18 साल पूर्ण कर रहे, उनका भी नाम रजिस्टर में दर्ज किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि 31 जनवरी तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन सही ढंग से करें। बिना फार्म के कोई भी नाम न जुड़ेगा न कटेगा। डीएम ने लोगों से अपील की अपनी मतदाता सूची स्वयं संबंधित बूथ पर जाकर देख लें। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण करते समय ध्यान रखें कि जिन लड़कियों की शादी हो गई है उनका नाम सूची से हटाए। जिन लड़कों की शादी हुई है उनके पत्नियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ें जाए।
00
फोटो-7-
समय से किया जाए खाद्यान्न का वितरण
राशन की दुकान का किया औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत संचालित सरकारी उचित दर की दुकान ग्राम अल्लीपुर मढ़ैया में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान कोटेदार समसुद्दीन को निर्देश दिए कि निर्धारित मानक अनुसार दो रुपये किलो गेहूं, तीन रुपये किलो चावल और दो लीटर करोसिन का वितरण प्रत्येेक कार्ड पर किया जाए। सूची के आधार पर खाद्यान्न वितरण किया जाए कोई भी व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए। इस दौरान 58 बोरी चावल और 85 बोरी गेहूं की मिली, जो निर्धारित मात्रा में पाए गए। डीएम ने कोटेदार को यह भी निर्देश दिए कि गांव के लोगों को प्रेरित करें कि एलईडी बल्ब का प्रयोग करे। जिससे बिजली की खपत कम होगी और बिजली बिल भी कम आएगा। इधर जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने वजीरगंज ब्लॉक के जखौलियां, रोटा, कोटरा रसूला में राशन कोटे की दुकान को चेक किया गया। वहां पर यहां पर सभी कुछ सही मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें