फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने के बाद बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा

विज्ञापन
दुकान में घुसा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वजीरगंज। बुधवार रात एमएफ हाईवे पर बिजली उपकेंद्र के सामने सीमेंट लेकर तिलहर जा रहे ट्रक का अगला टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गया। बेकाबू ट्रक कई पेड़ों को धराशाई करता हुआ दुकानों में घुस गया। बड़े नुकसान के साथ ही नगर की बिजली सप्लाई भी ठप हो गई।
विज्ञापन

बुधवार रात लगभग ढाई बजे सीमेंट से भरा ट्रक सिकंदराबाद से तिलहर जा रहा था । कस्बे में हाईवे पर बिजली उपकेंद्र के सामने अचानक ट्रक का अगला टायर फट गया। इससे बेकाबू हुए ट्रक ने कई पेड़ों को तोड़ने के बाद बिजली के पोल पर लगे ट्रांसफार्मर को ध्वस्त कर दिया। कई दुकानों की टिन उखाड़ने के बाद बाला जी इलेक्ट्रॉनिक के शीशे तोड़कर अंदर घुस गया। इससे दुकान में रखे कई टीवी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन तथा फर्नीचर सहित लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। यही नहीं दुकान के बाहर खड़ी बाइक भी ट्रक की चपेट में आकर ध्वस्त हो गई। दुर्घटना में चालक ओमेन्द्र सिंह निवासी ग्राम धनेली थाना शाही जिला बरेली मामूली रूप से घायल हो गया। वहीं, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर ध्वस्त होने से बिजली की लाइनें टूट गईं। इससे पूरे नगर की सप्लाई बंद हो गई। गुरुवार को पूरे दिन नगर की सप्लाई ठप रही। देर शाम तक विभाग ने नए पोल तो खड़े कर दिए मगर ट्रांसफार्मर अब तक नहीं लगा है। उधर, सप्लाई ठप होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें