फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अब हाथ आके लगा जा, हारे के सहारे आजा’

विज्ञापन
दीप प्रज्ज्वलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। खाटू नरेश श्री श्याम प्रभु के जगराते में मंगलवार रात कोलकाता के कलाकारों ने भजनों से समां बांध दिया। कलाकारों में श्याम अग्रवाल, अनुश्री शर्मा, कुक्की अरोरा और मुकेश गुप्ता ने तड़के तक बाबा का गुणगान किया। भजन अब हाथ आके लगा जा, हारे के सहारे आजा पर महिलाएं भी झूम उठीं।
विज्ञापन

हनुमान गढ़ी मंदिर के बाहर सजे श्याम बाबा के दरबार को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जगराते की शुरुआत श्याम बाबा की झांकी के सामने पूजन के साथ हुई। परशुरामपुरिया परिवार के अजय कुमार मित्तल की मौजूदगी में गौरव गर्ग और उनकी पत्नी ने ज्योति प्रज्वलित की। इसके बाद कलाकारों ने श्याम भक्ति से सराबोर भजन सुनाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। कोलकाता की अनुश्री शर्मा के भजन को श्रद्धालुओं ने भी दोहराया। श्याम प्रभु का गुणगान करते हुए उन्होंने खाटू नरेश की कथा भी सुनाई। बरेली के कुक्की अरोरा के भजन ने भी श्रद्धालुओं को भाव विभोर दिया। कोलकाता के श्याम अग्रवाल ने अब हाथ आके लगा जा, हारे के सहारे आजा सुनाया तो पंडाल में भक्त झूमने लगे। उन्होंने हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा के जरिए भी गुणगान किया। श्याम बाबा का जगराता तड़के करीब चार बजे तक चला। श्रद्धालुओं ने बाबा की आरती की। झांकियां भी मनमोहक रहीं। आयोजकों ने छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया। समापन पर प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर दीपक गर्ग, अमित मित्तल, अमित अग्रवाल, दीपक गर्ग, अशोक गर्ग, अमित गोयल, नीलांशु अग्रवाल, उदय सिंघल, रमेशचंद्र बंसल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें