फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के बेटे और सिपाहियों के बीच नोकझोंक

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। मेन मार्केट में सोमवार दोपहर में सड़क पर खड़ी बाइक को लेकर भाजपा नेता के बेटे और चीता मोबाइल के सिपाहियों के बीच नोकझोंक हो गई। गाली गलौज की नौबत आने पर राहगीरों समेत दुकानदारों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश भी की लेकिन उसी दौरान सिपाहियों ने बाइक कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ी कर दी।
विज्ञापन

मामला कछला रोड मार्केट का है। नगर निवासी भाजपा नेता वेदराम लोधी का बेटा मेघनाथ सिंह एक मोबाइल कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है। मेघनाथ दोपहर में सड़क पर बाइक खड़ी करके एक दुकान पर पहुंचा। उसी दौरान चीता मोबाइल के दो सिपाही वहां पहुंचे। बाइक हटाने को लेकर मेघनाथ और सिपाहियों में कहासुनी होने लगी। दुकानदारों समेत राहगीरों ने हस्तक्षेप कर विवाद सुलझाने की कोशिश भी की। बात बढ़ जाने पर सिपाहियों ने बाइक कब्जे में ले ली। बाद में भाजपा नेता समेत उसका बेटा कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल से सिपाहियों की शिकायत की। वेदराम ने बताया कि उसके बेटे की बाइक की डिक्की में रुपये भी थे लेकिन उनका पता नहीं लग पाया है। इधर, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मेघनाथ की बाइक सड़क पर खड़ी थी, जिसे हटाने की कहने पर वह बिफर गया। डिक्की में रुपयों की बात का भी पता कराया गया लेकिन कुछ भी सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें