फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 100 ग्रामीण युवाओं ने हासिल की संघ की प्रारंभिक शिक्षा

विज्ञापन
आरएसएस के ​शिक्षा वर्ग में बोलते विभाग शारीरिक प्रमुख, साथ में वर्ग कार्यवाह। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। पंडित हरनारायण सरस्वती विद्या मंदिर बगरैन में आयोजित आरएसएस का तीन दिवसीय प्राथमिक शिक्षा शिविर संपन्न हुआ। इसमें राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

शिविर की शुरुआत एक नवंबर को हुई थी। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के 100 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। यहां स्वयंसेवकों को दंड, जूडो-कराटे, लाठी चलाने समेत अन्य शारीरिक व आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया। शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ही बौद्धिक प्रशिक्षण भी हुआ। इसमें स्वयं सेवकों को देश के मौजूदा हालातों, संघ की ओर से राष्ट्रहित व समाज सेवा में किए जा रहे कार्यों, संघ के उद्देश्यों और इतिहास के बारे में जानकारी दी गई।
स्वयं सेवकों को राष्ट्र व समाज हित के लिए सर्वस्व न्योछावर करने के लिए प्रेरित किया गया। भारत माता के स्वाभिमान और गौरव को विश्व में शिखर पर लाकर भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। देश की महान विभूतियों, शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन से रूबरू कराते हुए उनके जीवन के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

शिविर के समापन दिवस पर करीब 150 स्वयं सेवक शामिल हुए। इस अवसर पर विभाग शारीरिक प्रमुख संदीप, सर्वव्यवस्था प्रमुख दीनदयाल, मुख्य शिक्षक अंकित, शारीरिक प्रमुख रोहित, खंड कार्यवाह राजीव, आपूर्ति विभाग के आदित्य, बौद्धिक प्रमुख दीपेंद्र व जिला प्रचारक राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें