फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: गुब्बारा फुलाते समय सांस नली में फंसा, 10 साल की बालिका की मौत; दिवाली पर नानी के घर आई थी मासूम

Mon, 09 Nov 2026 04:06 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उघैती क्षेत्र में गुब्बारे से 10 वर्षीय नंदिनी की जान चली गई। नानी के घर दिवाली मनाने आई नंदिनी सोमवार सुबह बच्चों के साथ गुब्बारा फुला रही थी। इसी दौरान गुब्बारा अचानक उसके गले में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
नंदिनी का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उद्यैती इलाके में एक हादसे से दिवाली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। नानी के घर दिवाली मनाने आई 10 साल की नंदिनी की सांस नली में गुब्बारा फंसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Trending Videos

उघैती के सराह बरौलिया गांव निवासी भुवनेश परिवार के साथ दिल्ली के दादरी रहककर खेती किसान करते हैं। भुवनेश की शादी गढ़ौली गांव से रामदयाल मौर्य की बेटी देववती से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। तीन में दो बेटे बड़े हैं। जबकि बेटी नंदिनी 10 सबसे छोटी थी। वह भी दिल्ली में कक्षा में चार में पढ़ती थी। 

बच्चों के साथ खेल रही थी नंदिनी 
परिजनों के अनुसार एक माह पहले नंदिनी अपनी नानी के घर आई थी। दिवाली के बाद वह अपने परिवार के साथ लौटने वाली थी, लेकिन एक गुब्बारे की वजह से उसकी जान चली गई। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह नंदिनी घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। बच्चे गुब्बारा फुला रहे थे।
विज्ञापन

नंदिनी भी गुब्बारा फुलाने लगी। इसी दौरान गुब्बारा हवा निकलने पर अचानक से उसके गले में चिपक गया। इससे सांस लेने की दिक्कत होने लगी। वह छटपटाने लगी। बच्चों के शोर मचाने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। परिजन बच्ची को बिल्सी के निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें