फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 10 गर्भवतियों की भरी गोद, 8 बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

विज्ञापन
बाल विकास के कार्यक्रम में गोदभराई करते भाजपा नेता। संवाद
विज्ञापन
दहगवां। ब्लॉक मुख्यालय के बांकेलाल सभागार में बाल विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 10 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और आठ धात्री महिलाओं के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय दहगवां में शुक्रवार को बाल विकास विभाग ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के युवा नेता नमित गुप्ता ने किया।
उन्होंने ने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं तथा बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। इसमें अहम भूमिका बाल विकास परियोजना विभाग निभा रहा है। सीडीपीओ शारदा देवी ने कहा कि कुपोषण दूर करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। इस मौके पर तिलत जुबेरी, अनवरी, सुषमा यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें