फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 10 मिनट की बारिश ने बढ़ाई उमस, लोग बेहाल

विज्ञापन
शहर के लालपुल रोड पर बारिश में गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार दोपहर करीब दो बजे बादल छाए और शहर में 10 मिनट तक बारिश हुई। इससे थोड़ी देर राहत मिलने के बाद गर्मी और उमस में बढ़ोतरी हो गई। दिन भर धूप छांव का खेल जारी रहा। गर्मी और उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे। आने वाले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 25 जून से ही प्री मानसून की बारिश होने की संभावना जताई थी। उसके बाद में जिले में दो दिन रुक- रुक कर बारिश हुई। इससे सुबह और शाम के मौसम में लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। 27 जून को बारिश न होने और तेज धूप से लोग गर्मी ने परेशान रहे। बुधवार सुबह से हो रही तेज धूप लोगों के हलक सूखा रही थी। दोपहर को अचानक बादल छा गए। फिर करीब दो बजे बारिश होने लगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी। करीब 10 मिनट तक बारिश बंद हो गई। उसके बाद तेज धूप निकल आयी। इससे उमस बढ़ गई और लोगों के समस्या बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम ने बताया कि दो दिन तक जिले में अभी बारिश की संभावना नहीं है। उसके बाद में बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें