फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्रवेशपत्र पर परीक्षा देने पहुंचे 10 परीक्षार्थी

Thu, 23 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
- उसी केंद्र के 81 परीक्षार्थी भी नहीं पहुंचे परीक्षा देने
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में नित नए कारनामे सामने आ रहे है। क्षेत्र के एक कॉलेज के हाईस्कूल के छात्रों के लिए नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पंजीकृत छात्रों में से पहले दिन 10 परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जांच में फर्जी पाए गए थे। इस पर इनको परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षा में नहीं बैठने दिया। इसके बाद इसी कॉलेज के 81 छात्र परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे। ये मामला उजागर होने के बाद संबंधित लोगों में खलबली मची हुई है। 
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर के नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां पर एचएम साइंस स्कूल ककराला के हाईस्कूल के 132 छात्र, सत्यदेव सिंह इंटर कॉलेज जवाहर नगला के इंटर के 222 छात्र और बीएसएमएच स्कूल धर्मपुर के 111 छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्र व्यवस्थापक असद अहमद ने बताया कि उनके केंद्र पर हाईस्कूल के 10 परीक्षार्थी परीक्षा देने आए थे। जब उनके प्रवेश पत्र चेक किए गए तो सभी के प्रवेश पत्र हस्त लिखित थे। शक होने पर इनका बोर्ड के रिकार्ड से मिलान किया गया तो वह मेल नहीं खा पाए। इसके बाद छात्रों को परीक्षा देने से रोक दिया गया और वापस भेज दिया। इस मामले की जानकारी उन्होंने संबंधित कॉलेज को भी दे दी है। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि इसी कॉलेज के अन्य 81 परीक्षार्थी परीक्षा देने ही नहीं आए। केंद्र व्यवस्थापक असद अहमद ने बताया कि सख्ती के चलते अब तक 91 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें