फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह तीन दिनों से लापता, पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 03 Sep 2017 09:13 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बरेली के भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर के तीन पूर्व अचानक गायब होने से भाजपा समेत उनके परिवार और पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। उनके इस्तीफे पर भी सस्पेंस बरकरार है। जिलाध्यक्ष का मोबाइल फोन गुरुवार से लगातार बंद जा रहा है।
विज्ञापन


Bareilly: BJP district president Ravindra Singh Rathod missing for the last three days. Police investigating pic.twitter.com/D9hlCYqrv1— ANI UP (@ANINewsUP) September 3, 2017


परिवार वालों की उनसे आखिरी बात गुरुवार 11.19 बजे हुई थी। परिवार वाले उनको मथुरा, आगरा और राजस्थान के बालाजी कस्बे में तलाश कर रहे हैं। उनके नजदीकियों से मालूम किया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष कहां जा सकते हैं। वे मंगलवार को ड्राइवर के साथ लखनऊ गए थे। वहां से बुधवार को भाई वीरेंद्र सिंह राठौर और ड्राइवर के साथ वापस बरेली आए और फिर भाई को बरेली में छोड़कर मथुरा चले गए।
विज्ञापन


वहां ड्राइवर को गाड़ी समेत यह कहकर वापस भेज दिया कि वह दो या तीन दिन मथुरा, वृंदावन में घूमकर बरेली वापस लौटेंगे। उसके बाद से परिवार के लोग भी जिलाध्यक्ष के संपर्क में नहीं हैं। माना जा रहा है कि लखनऊ से लौटने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष किसी बात से आहत होकर चले गए हैं। उनके इस्तीफे पर भी सस्पेंस बरकरार है। मोबाइल बंद होने से इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि जिलाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दिया या नहीं। 
विज्ञापन

लोकेशन न मिलने से परिवार परेशान 

हालांकि जिलाध्यक्ष के नजदीक माने जाने वाले भाजपा के दो पदाधिकारी उनका पता लगाने के लिए आगरा गए हैं। परिवार वालों ने भी तलाश शुरू कर दी है। उधर, लोकसभा प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर का मोबाइल गुरुवार से बंद रहने पर आश्चर्य जताते हुए इस्तीफे की बात से अनभिज्ञता जताई। भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बीएल वर्मा ने भी जिलाध्यक्ष के मोबाइल बंद रहने और पद से इस्तीफे  की जानकारी से इनकार किया। 

जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर की गुरुवार से लोकेशन न मिलने से परिवार के सदस्य और पार्टी पदाधिकारी परेशान हैं। जिलाध्यक्ष के भाई नीरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि उनके बड़े भाई का दो दिन से कोई पता नहीं चल रहा है। ड्राइवर उनको मथुरा में छोड़कर बरेली वापस आ गया था। गुरुवार 11 बजकर 19 मिनट से मोबाइल भी स्विच आफ है। परिवार उनकी खोज में लगा हुआ है। 

इस मामले में एसएसपी जोगेंद्र सिंह का कहना है कि, भाजपा जिलाध्यक्ष के गायब होने की जानकारी अभी मुझ तक नहीं आयी है। मैं खुद परिवार से संपर्क कर लेता हूं। परिवार ने अगर गायब होने की पुष्टि की तो पुलिस टीमें लगाकर उनकी खोज कराई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें