फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पहुंचाएंगे देश को शिखर पर : सोमेंद्र

Thu, 24 Nov 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में  भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं युवा सम्मेलन के पश्चिम प्रभारी डॉ. सोमेंद्र तोमर ने बताया कि प्रदेश के युवा सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रचार करेंगे। देश में युवाओं की 65 प्रतिशत भागीदारी है। 
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि युवा सम्मेलन का उद्देश्य भाजपा की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाना है। देश के युवा भाजपा के कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। युवाओं के सहयोग से भाजपा आगे बढ़ रहीं है। युवाओं की भागीदारी से ही देश एक बार फिर विश्व में शिखर पर पहुंचेगा। नोट बंदी का युवाओं ने समर्थन किया है। युवाओं ने प्रधानमंत्री के नोट बंदी के फैसले को सहीं बताया है। जब मेजर आपरेशन होता है, तो कुछ तो दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। केंद्र सरकार के फैसलों से युवा संतुष्ट हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने बताया कि 27 नवंबर को इंद्राबाल भवन में युवा सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा। सम्मलेन में प्रत्येक बूथ से दस यूथ का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें