बिजनौर। गंगा की धारा की निर्मलता को बनाए रखने के लिए आयोजित गंगा उत्सव में बिजनौर प्रशासन द्वारा साइकिल रैली व मुजफ्फरनगर प्रशासन द्वारा हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। गंगा की निर्मलता के लिए चल रहे अभियान में युवाओं ने हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
मुजफ्फरनगर के जानसठ से आयोजित हाफ मैराथन को सहारनपुर मंडलायुक्त संजय सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। खिलाड़ी दौड़ते हुए गंगा बैराज पहुंचे। इस दौरान रोड का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। हाफ मैराथन में सहारनपुर के प्रिंस कुमार प्रथम, वाराणसी के वासुदेव द्वितीय तथा मुजफ्फरनगर के रीनू तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मेरठ की ज्योति प्रथम, प्रयागराज की सविता पाल द्वितीय व मुजफ्फरनगर की अर्पिता तृतीय स्थान पर रही। प्रथम पुरस्कार विजेता को 51, द्वितीय को 35 व तृतीय को 25 हजार रुपये का पुरस्कार व मेडल दिए गए। इसके अलावा दोनों वर्ग के दस-दस एथलीटों को भी पांच-पांच हजार रुपये, मेडल व जूते दिए गए। बिजनौर के शीशमहल में हुए कार्यक्रम में मंडलायुक्त संजय सिंह ने विजेता एथलीट और सहारनपुर की शूटर नेहा तोमर को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के अंदर देश को आगे बढ़ाने और आसपास स्वच्छता रखने का आह्वान किया।
वहीं बिजनौर के डीएम रमाकांत पांडेय ने गंगा बैराज पर अफसरों के साथ सफाई अभियान चलाया। उन्होंने जागरूकता से जुड़े पैंफलेट बांटे और साइकिल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने खुद भी रैली में हिस्सा लिया। रावली रोड पर साइक्लिंग की गई। कण्व ऋषि आश्रम पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर स्कूलों में वाद-विवाद, पेंटिंग व कला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, डीएफओ डा.एम सेम्मारन, डीएसओ मनीष कुमार, प्रभारी क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, एसडीओ हरि सिंह आदि मौजूद रहे।
बिजनौर में गंगा बैराज के शीशमहल में गंगा उत्सव कार्यक्रम में हॉफ मैराथन दौड के द्वितीय विजेता वा?- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में गंगा बैराज के शीशमहल में गंगा उत्सव कार्यक्रम में हॉफ मैराथन दौड के तृतीय विजेता मुजफ?- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में गंगा उत्सव कार्यक्रम के तहत साईकिल जागरूकता रैली निकालते डीएम व अन्य अधिकारी।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में गंगा उत्सव कार्यक्रम के तहत साईकिल जागरूकता रैली के दौरान गंगा की सफाई करते डीएम।- फोटो : BIJNOR