फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर-ए ने बी को 98 रन से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अंडर-14 जिला स्तरीय ट्रायल क्रिकेट मैच में बिजनौर ए ने बी को 98 रनों से करारी शिकस्त दी। अंडर-16 का जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल मैच आठ नवंबर को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-14 जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल मैच का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिजनौर-ए ने निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट पर 152 रनों का लक्ष्य प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने रखा। कप्तान आदर्श भारद्वाज ने 79 और सुखचैन ने 16 रन बनाए। यतिन राजपूत ने तीन, आयान खान ने दो, लक्ष्य और अली ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बिजनौर टीम बी 16 ओवर में मात्र 54 रन बनाकर आउट हो गई। कृष्णपाल, उत्कर्ष ने 11-11 रन बनाए। टीम ए की ओर से विश्वदीप ने तीन, देवांश, आरुष, उत्कर्ष मावी ने एक-एक विकेट लिया। इस मैच में अंपायर धनंजय शर्मा, परोपकार तथा स्कोरर मोहसिन और तुषार रहे। यूपीसीए के जिला कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सारस्वत के अनुसार अंडर-16 का जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल आठ नवंबर को दोपहर दो बजे से नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इस अवसर प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, नागेंद्र कुमार सारस्वत, उमेश वर्मा, निदेश कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें