बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल
अफजलगढ़। भूतपुरी-सुरजननगर मार्ग पर गांव रामनगर के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
गांव आनंदीपुर निवासी मुकेश (23) वर्ष पुत्र सुखवीर सिंह शुक्रवार की शाम शेरगढ़ बस अड्डे पर बाइक द्वारा किसी काम से आया था। जब वह बाइक से घर लौट रहा था तो सूरजननगर की ओर से तेज गति से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार मनोहरवाली निवासी शमसाद व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहां से शमशाद की गंभीर अवस्था के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।