बिजनौर निवासी शिक्षिका का रविवार को बिजनौर बैराज पर अंतिम संस्कार किया गया। इसी बीच एक युवक गंगा में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उक्त युवक शिक्षिका के अंतिम संस्कार में ही गया था। बताया गया कि मृतक युवक पहले शिक्षिका के मोहल्ले में ही रहता था।
बता दें कि एक छात्र ने एकतरफा प्यार में कंप्यूटर सेंटर में घुसकर शिक्षिका को गोली मार दी थी। इसके बाद मेरठ में इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत हो गई थी।