फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

अफजलगढ़। बृहस्पतिवार देर रात कालागढ़ मार्ग बस स्टैंड के निकट बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गिरने से घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके साथी को मुरादाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बेगमसराय निवासी अल्लादिया ने बताया कि उनका पुत्र अकील (24) मोहल्ले के ही अदनान के साथ कालागढ़ दिशा से बस स्टैंड की ओर आ रहे थे। बस स्टैंड के निकट पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से इलाज के लिए पीएचसी कासमपुरगढ़ी में भर्ती कराया गया जहां से दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अकील को परिजन इलाज के लिए काशीपुर ले गए, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को परिजनों ने इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के पिता ने पुलिस में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें