चांदपुर मे सड़क हादसे में मृतक साहिब का फाइल फोटो स्रोत परिजन
बिजनौर, चांदपुर। चांदपुर धनौरा मार्ग पर सड़क हादसे में गांव सल्लाहपुर निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने निकला था।
हल्दौर क्षेत्र के गांव सलाहपुर निवासी साहिब (35) पुत्र सिराजुद्दीन बुधवार की सुबह घर से मंडी धनौरा क्षेत्र में अपनी की बहन की शादी के कार्ड बांटने निकला था। चांदपुर धनौरा मार्ग पर रिलायंस पेट्राेल पंप के पास सड़क पार कर रही नीलगाय से बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी स्याऊ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने घर ले गए। युवक की मौत से घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया। साहिब के तीन बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैंसला ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक परिजन उसे अस्पताल ले गए थे। पता लगा है कि युवक की मौत हो गई है। परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। पुलिस ने बाइक को सुरक्षित जगह खड़ी करा दी है।